गोढ़वा में पेड़ से टकरायी यात्री बस, एक की मौत, कई गंभीर

Updated at : 09 Dec 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
गोढ़वा में पेड़ से टकरायी यात्री बस, एक की मौत, कई गंभीर

मधुबनी घाट रोड में टक्कर के बाद घटनास्थल पर जमे लोग मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के गोढवा चौक पर एक यात्री बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में बस के छत पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दर्जन भर यात्री चोटिल हो गये. घायल यात्री महुआवा के […]

विज्ञापन

मधुबनी घाट रोड में टक्कर के बाद घटनास्थल पर जमे लोग

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के गोढवा चौक पर एक यात्री बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में बस के छत पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दर्जन भर यात्री चोटिल हो गये.
घायल यात्री महुआवा के कुरमिनिया टोला निवासी रामनाथ यादव को रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी़
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 12 बजे छतौनी बस स्टैंड से जय बाबा बर्फानी बस यात्रियों को लेकर फेनहारा के लिए चली. इस दौरान मोतिहारी-मधुबनीघाट मुख्य पथ पर गोढवा चौक के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर को बचाने में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पेड़ से टकरा गयी. इसके कारण बस के छत पर सवार रामनाथ यादव नीचे गिर घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहंंुचे. इससे पहले घायल यात्री को स्थानीय लोग रहमानिया नर्सिंग होम भेज चुके थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बस की छत पर सवार एक यात्री की अस्पताल में मौत
छतौनी सेे फेनहारा जा रही थी जय बाबा बर्फानी बस
ट्रैक्टर को बचाने में चालक का बिगड़ा संतुलन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन