डीइओ ने प्राचार्यों को बजट बनाने को कहा

मोतिहारी : जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक गुरूवार को एम जे के इंटर कॉलेज के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी वर्षा सहाय ने की. बैठक में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट के निर्माण के लिए डीसीएफ एवं छात्रवार डीसीएफ संग्रह पर चर्चा की गयी. सभी निजी […]
मोतिहारी : जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक गुरूवार को एम जे के इंटर कॉलेज के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी वर्षा सहाय ने की. बैठक में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट के निर्माण के लिए डीसीएफ एवं छात्रवार डीसीएफ संग्रह पर चर्चा की गयी. सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालय को 10 दिसंबर तक डीसीएफ प्रपत्र कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया. डीइओ ने इंस्पायर्ड अवार्ड अंतर्गत सभी विद्यालयों से दो-दो छात्रों का नाम ऑनलाइन प्रेषित करने,
आरइडीएसएस योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं की सूची 12 दिसंबर तक कार्यालय में देने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की पदस्थापना विवरणी, छात्र-छात्राओं की नामांकन संख्या के साथ-साथ मैट्रीक एवं इंटर की परीक्षा परिणाम कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीइओ ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की सभी गतिविधियां ससमय सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया. कहा कि विद्यालय का निरीक्षण कार्य चलता रहेगा. गड़बड़ी पर कार्रवाई तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




