राठौर को रिमांड पर ले पुिलस करेगी पूछताछ

Updated at : 08 Dec 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
राठौर को रिमांड पर ले पुिलस करेगी पूछताछ

जमीन कब्जाने का मामला सिरहा सामूहिक हत्याकांड समेत कई संगीन कांडों का है आरोपित पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद मोतिहारी : गोपालगंज से गिरफ्तार शातिर अपराधी राजू सिंह राठौर से पकड़ीदयाल पुलिस सिरहा सामूहिक हत्याकांड में पूछताछ करेगी. राठौर को रिमांड पर लेने के लिए रक्सौल पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया है. उस […]

विज्ञापन

जमीन कब्जाने का मामला

सिरहा सामूहिक हत्याकांड समेत कई संगीन कांडों का है आरोपित पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद
मोतिहारी : गोपालगंज से गिरफ्तार शातिर अपराधी राजू सिंह राठौर से पकड़ीदयाल पुलिस सिरहा सामूहिक हत्याकांड में पूछताछ करेगी. राठौर को रिमांड पर लेने के लिए रक्सौल पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया है. उस पर रक्सौल थाना में 12 मई 16 को भूमि पर कब्जा को ले फायरिंग व अन्य मामलों को ले कांड संख्या 88/16 और 89/16 दर्ज है. रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है. इधर पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि सिरहा कांड में भिखारी सहनी, उनकी पत्नी, पोता आर्यन और एक वार्ड सदस्य की मौत हो गयी थी. घटना में एके-47 प्रयोग की भी बात सामने आयी,
जिसमें राठौर आरोपित भी है. घटना के बाद से गोपालगंज में नाम बदल कर रहता था. वहां उसका नाम चंदेश्वर सिंह था, लेकिन अापराधिक गिरोह में वह राजू सिंह राठौर के नाम से ही चर्चित था. श्री कुमार ने बताया कि उसके किराये के मकान की पहचान गिरफ्तारी के दो दिन पूर्व कर ली गयी थी, जिस पर हत्या, लूट, चोरी, रंगदारी आदि के मामले दर्ज है. पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा के साथ सिरहा कांड में शामिल अपराधिक गिरोह व सदस्यों के नाम भी उजागर होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन