रोजगार व समय के आकलन के लिए पंचायतों में हो रहा बेसलाइन सर्वे

Updated at : 08 Dec 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार व समय के आकलन के लिए पंचायतों में हो रहा बेसलाइन सर्वे

मोतिहारी : रोजगार एवं समय के आकलन के लिए पंचायतों में वार्डवार बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है.मुख्यमंत्री ग्राम पेयजल निश्चय योजना व ग्राम नली योजना को पंचायतों में उतारने की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है.दोनों योजनाओं के लिए 20 प्रतिशत एेसी पंचायतों का चयन किया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति की सर्वाधिक आबादी है.जिले […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रोजगार एवं समय के आकलन के लिए पंचायतों में वार्डवार बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है.मुख्यमंत्री ग्राम पेयजल निश्चय योजना व ग्राम नली योजना को पंचायतों में उतारने की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है.दोनों योजनाओं के लिए 20 प्रतिशत एेसी पंचायतों का चयन किया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति की सर्वाधिक आबादी है.जिले में 405 पंचायत हैं जिसका 20 प्रतिशत 81 होगा. यही चयन की प्रकिया है. जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि

विभागीय आदेश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.पंचायतों में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के नाम से खाता खोलने का आदेश दिया गया है.वार्ड सभा वार्डों में हो रही है सभी योजनाओं का चयन होगा और उसे ग्राम सभा में रखा जाएगा जहां उसका अनुमोदन होगा.प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण कोषांग बनाया गया है जहां स्वीकृति के बाद पंचायत को भेजा जाएगा. 14वें वित्त आयोग की 60 प्रतिशत राशि निश्चय योजना में खर्च की जाएगी. 40 प्रतिशत राशि 14 वें वित्त आयोग के खाता में रहेगा.

खाता खोलने का िदया आदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन