कार व बाइक में टक्कर के बाद मारपीट, तीन घायल

Updated at : 25 Nov 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
कार व बाइक में टक्कर के बाद मारपीट, तीन घायल

मोतिहारी : शहर के गांधी नगर रमना मुहल्ला में कार चालक ने बाइक सवार प्रेमशंकर प्रसाद को धक्का मार दिया. विरोध करने पर कार सवार चंदन कुमार व गोलू कुमार ने गाली गलौज की. शोरगुल पर उनके परिजन नथुनी साह व कुंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंच गये, उसके बाद सभी ने मिलकर प्रेमशंकर व […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के गांधी नगर रमना मुहल्ला में कार चालक ने बाइक सवार प्रेमशंकर प्रसाद को धक्का मार दिया. विरोध करने पर कार सवार चंदन कुमार व गोलू कुमार ने गाली गलौज की. शोरगुल पर उनके परिजन नथुनी साह व कुंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंच गये, उसके बाद सभी ने मिलकर प्रेमशंकर व उनके पुत्र गोलू कुमार व सागर कुमार को लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया. घटना गुरुवार सुबह की है.

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर प्रेमशंकर प्रसाद ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने आरोपियों पर पॉकेट से दो हजार कैश व गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है.
नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन