चालक व टेक्नीशियन को बंधक बना पीटा

Updated at : 24 Nov 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
चालक व टेक्नीशियन को बंधक बना पीटा

हंगामा . मरीज को पटना लेकर गयी थी एंबुलेंस पीएमसीएच के गेट पर बनाया बंधक लौटने पर सदर अस्पताल में हंगामा मोतिहारी : रेफर मरीज को पटना लेकर गये एक एंबुलेंस चालक व इएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को घंटों बंधक बना कर पीटा तथा इनके आभूषण, पैसे एवं मोबाइल छीन लिया. पटना से लौटने के […]

विज्ञापन

हंगामा . मरीज को पटना लेकर गयी थी एंबुलेंस

पीएमसीएच के गेट पर बनाया बंधक
लौटने पर सदर अस्पताल में हंगामा
मोतिहारी : रेफर मरीज को पटना लेकर गये एक एंबुलेंस चालक व इएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को घंटों बंधक बना कर पीटा तथा इनके आभूषण, पैसे एवं मोबाइल छीन लिया. पटना से लौटने के बाद एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने हंगामा किया और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की. घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया.
घायलों द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. जानकारी के अनुसार सांसद द्वारा सदर अस्पताल को उपलब्ध करायी गयी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस 1099 मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल लखौरा थाना के विजय कुमार सिंह को पटना लेकर चालक शशिभूषण सिंह एवं ईएमटी विजय सिंह चले. पटना पीएमसीएच में मरीज को उतारने के बाद वे लोग मोतिहारी लौटेने लगे. पीएमसीएच मेन गेट के पास सोनू कुमार एवं आठ-दस अज्ञात लोग हाथ देकर रोका और उस पर सवार हो गये. चालक शशिभूषण सिंह एवं ईएमटी का मूंह और हाथ बांधकर पीटने लगे. पुलिस भी एंबुलेंस को देख नहीं टोका.
इस दौरान वे लोग पीटते हुए दानापुर, फुुलवारी ले गये. फिर एकांत जगह पर रोक कर जमकर पिटाई की. फिर उनके जेब से 500 नकद, सोने की चेन, अंगूठी तथा मोबाइल छीन लिया. करीब चार बजे सुबह में उनलोगाें को छोड़ा गया. घायल चालक श्री सिंह ने बताया कि एक सोनू कुमार को पहचानते है, जो संग्रामपुर पीएचसी में ईएमटी के पद पर कार्यरत है. इसके अतिरिक्त अन्य आठ-दस व्यक्तियों को नहीं जानता हूं. इन लोगों ने कहा कि यदि कोई भी मोतिहारी से एंबुलेंस लेकर आयेगा, उसे जान से मार देंगे. सोनू कुमार अपने आप को एंबुलेंस यूनियन का नेता बताया है. वहीं ईएमटी विजय सिंह ने बताया कि ये लोग 12 बजे हमलोगों का अपहरण कर रात भर पीटते रहे और सुबह चार बजे छोड़ा. साथ ही धमकी दिया कि केस करोगे तो जान से मार देंगे. इधर दोनों मोतिहारी लौटने के बाद अस्पताल उपाधीक्षक मनोज कुमार से आपबीती सुनायी. जहां उपाधीक्षक ने सोनू कुमार एवं आठ-दस अज्ञात पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन