तेतरिया में आभूषण दुकान से ढाई लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 23 Nov 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
तेतरिया में आभूषण दुकान से ढाई लाख की संपत्ति चोरी

मधुबन : तेतरिया बाजार पर सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सेंध मार कर आभूषण दुकान से करीब 2.5 लाख मूल्य के जेवर व बरतन की चोरी कर ली है. इस बाबत दुकानदार संजीत कुमार सोनी ने राजेपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की पुष्टि राजेपुर थानाध्यक्ष ने की. थानाध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

मधुबन : तेतरिया बाजार पर सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सेंध मार कर आभूषण दुकान से करीब 2.5 लाख मूल्य के जेवर व बरतन की चोरी कर ली है. इस बाबत दुकानदार संजीत कुमार सोनी ने राजेपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की पुष्टि राजेपुर थानाध्यक्ष ने की. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

घटना के बाबत दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि चोर बगल की रूपनारायण साह की कपड़ा दुकान में पहले सेंधमारी की. इसके बाद उसी दुकान के रास्ते सोने चांदी की दुकान में प्रवेश कर सोने चांदी के जेवर व बरतन चोरी कर ली. जब मंगलवार को दुकान खोला तो दुकान में चोरी की वारदात सामने आयी. बताते चले कि संजीत की दुकान में पहले भी दो बार चोरी के प्रयास किये जा चुके हैं. एक बार चोरी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की थी.वही कपड़ा दुकान में चोरी हुई है कि नहीं इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

बगल की कपड़ा दुकान में सेंधमारी कर घटना को दिया अंजाम
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही छापेमारी
नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर विक्की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन