500-1000 के नोट से बदल रहे नेपाली करेंसी

Updated at : 22 Nov 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
500-1000 के नोट से बदल रहे नेपाली करेंसी

मोतिहारी : इंडो-नेपाल बोर्डर पर भारतीय कालधन को सेफ करने का खेल चल रहा है. कालाधन को नेपाली करेंसी में एक्सचेंज कर व्हाईट बनायी जा रही है. सरहद से सटे भारतीय बाजारों में इनदिनों अवैध सटही का यह धंधा बखुबी चल रहा है. खुली सीमा का फायदा उठा करोबारी इस गोरख धंधे को अंजाम दे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : इंडो-नेपाल बोर्डर पर भारतीय कालधन को सेफ करने का खेल चल रहा है. कालाधन को नेपाली करेंसी में एक्सचेंज कर व्हाईट बनायी जा रही है. सरहद से सटे भारतीय बाजारों में इनदिनों अवैध सटही का यह धंधा बखुबी चल रहा है. खुली सीमा का फायदा उठा करोबारी इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहे है. नोट बंदी के बाद बोर्डर पर ऐसे कई मनी एक्सचेंज सिंडिकेट सक्रिय हो गये है. यह सिडिकेट नेपाली करेंसी की खेप भारतीय बाजार तक पहुंचा रही है. जहां बाजार में व्यवसायियों के माध्यम से मोटी कमीशन पर पांच सौ व एक हजार के नोट भुनाया किया जा रहा है. नेपाली करेंसी के एक्सचेंज का यह खेल सीमा से सटे बाजारों में चल रही है. जहां व्यवसाय के आड़ में मनी एक्सचेंज की सटही काउंटर भी चल रही है.

मनी एक्सचेंज में कमीशन का खेल: आइसी-एनसी करेंसी एक्सचेंज में मोटी कमीशन का खेल चल रहा है. पांच सौ के नोट दो सौ एवं एक हजार के नोट तीन सौ रुपये कमीशन पर एक्सचेंज किये जा रहे हैं. कमीशन पर नोट एक्सचेंज करने वालों को पांच सौ के बदले तीन सौ एवं एक हजार के बदले सात सौ रुपये की नेपाली करेंसी दी जा रही है.
बोर्डर पर सक्रिय है कई सिंडिकेट : नोट बंदी के बाद बोर्डर पर मनी ट्रास्फर करने वाले कई सिंडिकेट सक्रिय हो गये है. नेपाली करेंसी की खेप सीमा से सटे जिला के विभिन्न बड़े बाजार तक पहुंच रही है. जहां चिह्नित व्यवसायियों को नोट की डिलीवरी की जा रही है.
इन बाजारों में चल रहा अवैध सटही: कुंडवाचैनपुर,घोड़ासहन, बनकटवा,छौड़ादानों प्रखंड के मुख्य बाजार में व्यवसाय की आड़ में नेपाली करेंसी का धंधा चल रहा है. जबकि आदापुर, रक्सौल, भेलाही आदि प्रखंड के भी दर्जनों बाजार सीमा से सटे हैं.
सरहद के बाजार में पहुंच रही नेपाली करेंसी
व्यवसाय की आड़ में चला रहे सटही काउंटर
मोटे कमीशन पर एक्सचेंज का गोरखधंधा
बदले जा रहे पांच सौ व हजार के नोट
बॉर्डर पर नोट को लेकर अलर्ट जारी
बोर्डर पर तैनात एसएसबी कैंप प्रभारियों को भारी मात्रा में करेंसी ले जानेवाले पर नजर रखने एवं सख्ती के साथ जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं.
सोनम, सेना नायक, एसएसबी पीपराकोठी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन