अमलापट्टी में घर का ताला तोड़ दो लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरों ने राजा बाजार से गायब की बाइक मोतिहारी : शहर के अमलापट्टी मुहल्ला में चोरों ने शमीम असगर के घर का ताला तोड़ लाखों की सम्पत्ति चुरा ली. घटना शनिवार रात की है. बताया जाता है कि शमीम परिवार के साथ समस्तीपुर गये थे. इस दौरान बेखौफ चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ […]
विज्ञापन
चोरों ने राजा बाजार से गायब की बाइक
मोतिहारी : शहर के अमलापट्टी मुहल्ला में चोरों ने शमीम असगर के घर का ताला तोड़ लाखों की सम्पत्ति चुरा ली. घटना शनिवार रात की है. बताया जाता है कि शमीम परिवार के साथ समस्तीपुर गये थे.
इस दौरान बेखौफ चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित करीब दो लाख का समान गायब कर दिया. इस बाबत उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. शमीम ने पुलिस को बताया है कि 31 अक्टुबर घर में ताला बंद कर परिवार के साथ समस्तीपुर पुसा रोड गये थे. वापस लौटे तो घर के मेन गेट से लेकर सभी कमरे व आलमीरा का ताला टुटा हुआ था. आलमीरा से 20 हजार कैश सहित सोने-चांदी का आभूषण व दो मोबाइल गायब था. वहीं राजा बाजार से चोरों ने विनोद कुमार सिंह की पैशन प्रो बाइक गायब कर दी. बाइक का नंबर बीआर05एम/0897 है
.
विनोद हरसिद्धि के उज्जैन लोहियार घुसियार टोला के रहने वाले है. राजा बाजार में उनका मकान है.घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि राजा बाजार स्थित आवास परिसर से चोरों ने रविवार को बाइक गायब कर दी. पुलिस चोरी की दोनों घटना की छानबीन में जुटी है. यहां बताते चले कि शहर में चोरी की घटनाएं काफी बढ गयी है. पुलिस चोरी की घटना को कंट्रोल करने में विफल साबित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










