घाटों की सफाई में जनप्रतिनिधि आये आगे

Updated at : 06 Nov 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
घाटों की सफाई में जनप्रतिनिधि आये आगे

महापर्व. नगर पंचायत सहित प्रखंड के छठ घाटों की तैयारी का नगर अध्यक्ष ने लिया जायजा अरेराज : नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों की साफ सफाई में समाजसेवी व जनप्रतिनिधि आये आगे. महान पर्व छठ को लेकर नगर अध्यक्ष पूर्णिमा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी शिवनाथ ठाकुर द्वारा सभी छठ घाटों की तैयारी […]

विज्ञापन

महापर्व. नगर पंचायत सहित प्रखंड के छठ घाटों की तैयारी का नगर अध्यक्ष ने लिया जायजा

अरेराज : नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों की साफ सफाई में समाजसेवी व जनप्रतिनिधि आये आगे. महान पर्व छठ को लेकर नगर अध्यक्ष पूर्णिमा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी शिवनाथ ठाकुर द्वारा सभी छठ घाटों की तैयारी का जायजा लिया गया.
सभी घाटों के साफ-सफाई के अलावा प्रकाश की उत्तम व्यवस्था के लिए वार्ड पार्षदों को कई सुझाव दिये गये. वार्ड पार्षद रामनरायन प्रसाद ने बताया की छठ घाट से लेकर पूरे सड़क के किनारे प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की जा रही है
ताकि छठ घाट पर जाने वाले व्रतियों को कोई कठिनाई नहीं हो.वहीं वार्ड पार्षद लोकेश कुमार द्वारा पार्वती पोखरा घाट पर पंडाल सहित लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. वार्ड पार्षद मंटू दुबे द्वारा दर्जनों छठ व्रतियों के बीच साड़ी व पूजा सामग्री का वितरण किया गया.
समाजसेवी सह जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष झुना पांडेय द्वारा कुष्ट आश्रम में दो दर्जन छठ व्रतियों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया. वही मुखिया प्रभाकर दुबे, रिंकी शुक्ला, सरस्वती देवी, चंदेश्वर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया.
छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरित: पीपराकोठी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर गरीब एवं असहाय छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया़ इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के वीरछपरा पंचायत स्थित बलथरवा में नगदाहा सेवा समिति के उपाध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड मीडिया प्रभारी टुना गिरि एवं वीरछपरा पंचायत के मुखिया रविंद्र सहनी के सौजन्य से करीब 500 छठ व्रतियों के बीच साडी का वितरण किया गया़ मौके पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह,
अवधेश सिंह, संजय सिंह, ललन शर्मा, हजारी महतो, जगदीश महतो, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे़ वहीं मुखिया श्री सहनी के नेतृत्व में पंचायत के मझरिया, बलथरवा, चांदसरैया, पीपराकोठी, पीपराडिह, वीरछपरा, व बरकुरवा के घाटों का सफाई किया गया़ वहीं आरडीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक रामनरेश सिंह के द्वारा पूरे बेलवतिया गांव में सभी छठ व्रतियों के बीच नारियल का वितरण किया गया़
व्रतियों में वस्त्र का वितरण: गोविंदगंज.
क्षेत्र के पिपरा पंचायत के मुखिया किरण देवी ने शनिवार को पंचायत के छठ व्रतियों के बीच साड़ी व छठ पर्व सामग्री का वितरण किया. मुखिया श्रीमति देवी ने अपने आवास पर लगभग 600 व्रतियों के बीच साड़ी व सामग्री का वितरण किया.
इधर गोविंदगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजू तिवारी व पूर्व विधायक राजन तिवारी ने अपने आवास व अन्य स्थानों पर हजारों छठ व्रतियों के बीच साड़ी, छठ सामग्री व नगद राशि का वितरण किया.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रूपेंद्र कुमार, दिनेश पांडेय, गोरख तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन