17 नालाें व सड़क के निर्माण पर रोक

Updated at : 28 Sep 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
17 नालाें व सड़क के निर्माण पर रोक

याेजना बंद. स्वीकृति के बाद भी लौट जायेगी राशि मामला सीएम शहरी विकास योजना का नाला, सड़क, पार्क आदि पर खर्च होने थे तीन करोड़ रुपये नगर पंचायत की नौ व नगर परिषद की 65 योजनाएं होंगी प्रभावित मोतिहारी : स्वीकृति के बाद भी नगर परिषद मोतिहारी अंतर्गत करीब 17 सड़कें व नालों का निर्माण […]

विज्ञापन

याेजना बंद. स्वीकृति के बाद भी लौट जायेगी राशि

मामला सीएम शहरी विकास योजना का
नाला, सड़क, पार्क आदि पर खर्च होने थे तीन करोड़ रुपये
नगर पंचायत की नौ व नगर परिषद की 65 योजनाएं होंगी प्रभावित
मोतिहारी : स्वीकृति के बाद भी नगर परिषद मोतिहारी अंतर्गत करीब 17 सड़कें व नालों का निर्माण नहीं हो पायेगा और लौट जायेगी करोड़ों की राशि. सड़क व नाला आदि निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत हुई थी और कार्य डूडा के अधीन था.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उक्त योजना के तहत सड़क, नाला, पार्क आदि का प्राक्कलन भी बन गया था. सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में सीएम शहरी विकास योजना के तहत चयनित कार्यों पर रोक लगा दी गयी है, क्योंकि उक्त योजना अब बंद हो गयी है. ऐसे में आवंटित राशि लौट जायेगी. मोतिहारी शहरी क्षेत्र में उक्त योजना से करीब तीन करोड़ 17 योजना पर काम होना था.
यानि मोतिहारी जिले सहित अन्य शहरी क्षेत्र में 11 करोड़ 75 लाख की करीब 65 योजना है जो अब उक्त फंड से नहीं हो पायेगी.
शहर की मुख्य योजनाएं
वार्ड 34 में कचहरी रोड हनुमान मंदिर से सत्यदेव बाबू के घर होते हुए नाला निर्माण व मरम्मत- 43 लाख
इसी वार्ड में सत्यदेव बाबू घाट का सौदर्यीकरण-10 लाख
पीडब्ल्यूडी विजय सिंह के घर से सत्यप्रकाश के घर तक पीसीसी व नाला-34 लाख
वार्ड 31 गली नंबर पांच मुनी राय के घर से धर्मवीर जी के घर होते हुए नाला व पीसीसी-12 लाख
वार्ड 20-27 में परिसीमन रोड निर्माण आरसीसी, नाला व पथ निर्माण-44 लाख 28 हजार
वार्ड 13 मठिया जिरात मसजिद पीडब्ल्यूडी रोड से सुभाष सिंह के घर होते हुए बोसको मोटर्स पीसीसी-30 लाख 70 हजार
सदर एसडीओ के सामने व ट्रेजरी के पीछे पार्क का निर्माण-46 लाख 51 हजार
हनुमानगढ़ी तालाब, धर्मसमाज पोखर सीढ़ी व घाट का निर्माण-20 लाख
नपं व नप योजना प्राक्कलित राशि
रक्सौल 7 1.5 करोड़
केसरिया 5 50 लाख
सुगौली 9 1.8 करोड़
अरेराज 5 70 लाख
पकड़ीदयाल 7 1.25 करोड़
मेहसी 6 75 लाख
चकिया 3 60 लाख
ढाका 6 1. 75 करोड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन