हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

घोड़ासहन : स्थानीय बस स्टैंड में मंगलवार को अहले सुबह एक 60 वर्षीय ठेला चालक की मौत बस की क्षत से समान उतारने के क्रम में 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खरहिया गांव निवासी नथुनी राम के रूप में की गयी है. घटना […]
घोड़ासहन : स्थानीय बस स्टैंड में मंगलवार को अहले सुबह एक 60 वर्षीय ठेला चालक की मौत बस की क्षत से समान उतारने के क्रम में 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खरहिया गांव निवासी नथुनी राम के रूप में की गयी है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार उक्त ठेला चालक पटना से आने वाली जयमता दी बस (बी आर 06 पीडी 1551 से प्रति दिन की भांति मंगलवार को भी बस की छत से समान उतार रहा था.
इसी बीच उपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बेहोश हो गिर पड़ा. आनन फान्न में स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इधर जन सहायता संघ ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




