समिति में सात-सात सदस्य शामिल चिरैया के अंसार हक को

Updated at : 22 Sep 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
समिति में सात-सात सदस्य शामिल चिरैया के अंसार हक को

खोज रही भूटान सरका मोतिहारी : चिरैया के अंसार हक को भूटान सरकार खोज रही है. वह भूटान में हत्या व लूट का वांटेड है. भूटान में एक व्यवसायी की हत्या कर उसके घर से नकद सहित करोड़ों की संपत्ति लूट कर फरार है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर भूटान के अधिकारियों ने भरत सरकार को […]

विज्ञापन

खोज रही भूटान सरका

मोतिहारी : चिरैया के अंसार हक को भूटान सरकार खोज रही है. वह भूटान में हत्या व लूट का वांटेड है. भूटान में एक व्यवसायी की हत्या कर उसके घर से नकद सहित करोड़ों की संपत्ति लूट कर फरार है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर भूटान के अधिकारियों ने भरत सरकार को पत्र लिखा है. यह पत्र एसपी जितेंद्र राणा को मिला है. अंसार हक चिरैया के माधोपुर गांव का रहनेवाला है.
बताया जाता है कि एक साल पहले वह भूटान में काम करने गया था. इस दौरान उसने एक व्यवसायी की हत्या कर घर से नकद व आभूषण सहित करोड़ों की सम्पत्ति लेकर भाग गया था. उसके खिलाफ भूटान में हत्या व लूट की प्राथमिकी दर्ज है. भूटान सरकार ने फरार घोषित करते हुए उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया. उसकी गिरफ्तारी को
चिरैया के अंसार
लेकर भूटान में अलर्ट जारी किया गया, लेकिन अंसार हक वहां की सुरक्षा एजेंसियों की आंख में धूल झोंक भारत भाग आया. वह चिरैया माधोपुर में रहकर खेतीबारी करने लगा.
कन्सुल जेनरल पीयूष गुप्ता ने 25 जुलाई 2016 को एसपी जितेंद्र राणा के पास पत्र लिखाकर अंसार को गिरफ्तार का निर्देश दिया. इसके आलोक में चिरैया पुलिस अंसार को गिरफ्तार करने उसके माधोपुर स्थित घर पर छापेमारी की. इस दौरान अंसार पुलिसकर्मियों से उलझ गया. हाथापायी करने लगा. हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह फिलहाल सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद है.
भूटान सरकार को गिरफ्तारी की दी गयी सूचना
अंसार हक की गिरफ्तारी की सूचना भूटान सरकार को दी गयी है. उसे जल्द वहां की सरकार को सौंप दिया जायेगा. इसके लिए एसपी जितेंद्र राणा ने अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग को पत्र लिखा है. बताया जाता है कि भारत व भूटना के बीच प्रत्यर्पण संधि है.
कोट
भारत सरकार ने गिरफ्तारी के लिए एसपी को लिखा पत्र
भूटान के व्यवसायी की हत्या कर लूटी थी करोड़ों की संपत्ति
चिरैया के माधोपुर गांव का रहनेवाला है अंसार हक
अंसार हक को भूटान सरकार रिमांड पर लेगी. इसके लिए अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक,कन्सुल जनरल पीयूष गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने
के बाद अंसार को भूटान सरकार रिमांड पर लेगी.
जितेंद्र राणा, एसपी, मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन