दीवार गिरी, मजदूर की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
केसरिया : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में कृष्णमोहन राय उर्फ फदगुदी राय के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक बैशखवा निवासी 65 वर्षीय शिवपूजन सहनी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शिवपूजन उक्त निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे. […]
विज्ञापन
केसरिया : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में कृष्णमोहन राय उर्फ फदगुदी राय के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक बैशखवा निवासी 65 वर्षीय शिवपूजन सहनी बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार शिवपूजन उक्त निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार गिर गयी, जहां इसकी चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लाने का प्रयास किया. लेकिन परिजनों के विरोध पर पुलिस शव को छोड़ कागजी प्रक्रिया कर वापस लौट आयी. थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मृतक के परिजनाें द्वारा अब तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










