सांगठनिक दृष्टि से भाजपा में बनेंगे तीन जिलाध्यक्ष

Updated at : 22 Sep 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
सांगठनिक दृष्टि से भाजपा में बनेंगे तीन जिलाध्यक्ष

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में जदयू के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को ले मंडल(प्रखंड) स्तर पर चुनावी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 27 प्रखंड को 44 मंडलों में विभक्त कर तीन सांगठनिक जिला बनाये गये हैं. जिलाध्यक्ष का चुनाव सितंबर माह में ही संभावित है. ऐसे में सांगठनिक दृष्टि से यहां तीन जिलाध्यक्ष बनेंगे. चुनाव […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में जदयू के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को ले मंडल(प्रखंड) स्तर पर चुनावी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 27 प्रखंड को 44 मंडलों में विभक्त कर तीन सांगठनिक जिला बनाये गये हैं. जिलाध्यक्ष का चुनाव सितंबर माह में ही संभावित है. ऐसे में सांगठनिक दृष्टि से यहां तीन जिलाध्यक्ष बनेंगे. चुनाव प्रभारी पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह को बनाया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार तीन सांगठनिक जिला में पूर्वी चंपारण,

रक्सौल और ढाका के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष होंगे. पूर्वी चंपारण में छह विधान सभा और ढाका में शिवहर और रक्सौल में पश्चिमी चंपारण लोक से जुड़े विधान सभा होंगे. वर्तमान में दो टर्म से जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी है, जिनके कार्यकाल बेहतर माना जा रहा है. दोनों कार्यकाल में विस सीटों में बढ़ोतरी हुई है. लोक सीट पूर्व की तरह सुरक्षित रहा. इधर श्री तिवारी ने पूछने पर बताया कि पश्चिमी चंपारण में बेतिया व बगहा दो सांगठनिक जिला है उसी तरह यहां भी संगठन की दृष्टि से 27 प्रखंड को 44 मंडलों और तीन सांगठनिक जिला में पूर्वी चंपारण के विस व प्रखंड को विभक्त कर चुनाव कराने की तैयारी है. करीब 35 मंडल में चुनाव हो चुका है. पूछने पर उन्होंने कहा कि तीनों सांगठनिक जिलाध्यक्ष का चुनाव अलग-अलग होगा. ऐसे में इन जिलों का भाजपाध्यक्ष कौन होगा, इसको ले कार्यकर्ताओं का दौरा संगठन के अधिकारी व नेताओं के यहां शुरू हो गयी है. नियमानुसार दो टर्म पूरा कर चुके श्री तिवारी बेहतर कार्यों के कारण तीसरी टर्म अध्यक्ष बन पाते हैं या ताज किसी दूसरे कार्यकर्ता को मिलेगा. यह भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

44 में 35 मंडलों का हो चुका है चुनाव
पूर्वी चंपारण, ढाका और रक्सौल में होंगे अध्यक्ष
पूर्व मंत्री रामाधार सिंह बने हैं पार्टी चुनाव प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन