केआरपी के पद से हटाये जायेंगे 17 शिक्षक

मोतिहारी : मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना व साक्षर भारत मिशन के तहत केआरपी के पद पर कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को केआरपी पद से पद मुक्त किया जायेगा. जिले के 18 केआरपी में 17 शिक्षक हैं. शिक्षक केआरपी को हटाने के लिए लोक शिक्षा समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लिए गये हैं. जिप […]
मोतिहारी : मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना व साक्षर भारत मिशन के तहत केआरपी के पद पर कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को केआरपी पद से पद मुक्त किया जायेगा. जिले के 18 केआरपी में 17 शिक्षक हैं. शिक्षक केआरपी को हटाने के लिए लोक शिक्षा समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लिए गये हैं. जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक केआरपी को पद मुक्त करने के लिए जन शिक्षा निदेशालय से मार्ग दर्शन प्राप्त करने का निर्णय लिया जायेगा. हालांकि विभागीय सूत्रों की माने तो निदेशालय अपने स्तर से भी केआरपी पद पर कार्य करने वाले शिक्षकों को केआरपी पद से हटाने का विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




