रामगढ़वा में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन पर केस
Updated at : 21 Sep 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. शौच को गयी लड़की को उठा ले गये बदमाश महिला थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी पहले पंचायत में मामला सुलझाने का हुआ प्रयास तय समय पर नहीं हुई पंचायती, थाना पहंुचा मामला मोतिहारी : रामगढ़वा में फिर एक नाबालिग लड़की की इज्जत लूटी गयी है. शौच करने गयी लड़की को गांव के […]
विज्ञापन
दुस्साहस. शौच को गयी लड़की को उठा ले गये बदमाश
महिला थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी
पहले पंचायत में मामला सुलझाने का हुआ प्रयास
तय समय पर नहीं हुई पंचायती, थाना पहंुचा मामला
मोतिहारी : रामगढ़वा में फिर एक नाबालिग लड़की की इज्जत लूटी गयी है. शौच करने गयी लड़की को गांव के तीन युवकों ने अगवा कर लिया. उसे एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया. लड़की राेते-बिलखते घर पहंुची. उसमें अपनी मां को घटना से अवगत कराया. घटना 14 सितंबर की बतायी जा रही है. लड़की के परिजन फरियाद लेकर पंचायत में पहंुचे.
सोचा कि बात गांव से बाहर नहीं जाये और बदमाशों को सामाजिक स्तर पर दंड मिले. पंचों ने उनकी बाते सुनी, इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिया. पंचायती का समय तय हुआ, लेकिन तय समय पर पंचायती नहीं हुई. मामले की लीपापोती होते देख पीडि़ता को लेकर परिजन सोमवार को महिला थाना पहंुचे.
पीडि़ता के बयान पर महिला थाना में अरमान आलम, कैशर आलम व नसीर आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई.
महिला थाना की प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. पीडि़ता की मेडिकल जांच करायी गयी है. न्यायालय में उसका 164 का बयान भी दर्ज कराया जायेगा. 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता लड़की उसातवीं कक्षा की छात्रा है. उसने पुलिस को बताया है कि 14 सितंबर की शाम में शौच करने सरेह में गयी थी. इस दौरान उक्त तीनों आरोपी उसे उठाकर नसीर आलम की झोपड़ी में ले गये. नसीर ने हाथ व पैर पकड़ा. वहीं कैशन ने उसका मुंह दबा दिया, जबकि अरमान से उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद तीनों फरार हो गये.
व्यवसायी की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप
मोतिहारी़ शहर के हेनरी बाजार की सुनीता देवी ने पुलिस पर दबंगई का आरोप लगाया है. आरोप है कि मंगलवार को आठ-दस वर्दीधारी दरवाजे पर पहंुचे. कहने लगे कि आपने किरायदार को घर में बंधक बना रखा है. पुलिसवाले जबरन घर में घुसने लगे. विरोध करने पर डंडा चला दिया. महिला ने हाथ पर पैर पर चोट का निशान दिखाते हुए नाका नंबर दो की पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया. इस संबंध में नाका दो प्रभारी रविशंकर कुमार ने पूछने पर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस सुनीता देवी के घर गयी थी. पुलिस के पहंुचते ही महिला गाली देने लगी, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आयी.
उन्होंने मारपीट के आरोप को गलत बताया. इधर नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि महिला ने पुलिस के साथ गाली गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा पहंुचाया है. मामले की छानबीन की जा रही है. यहां बताते चले कि सुनीता देवी के पति संजय लुडिया व्यवसायी है. उनका मोहनी ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान हेनरी बाजार में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




