गिरफ्तार अपराधियों का संबंध नेपाल से

मोतिहारी : गणपति ट्रेडर्स पर गोली चलाने की घटना में गिरफ्तार अपराधियों का संबंध नेपाल के अपराधियों से है. जांच के क्रम में बरामद पर्श से नेपाली रुपये भी बरामद हुए है. एसपी जितेन्द्र राणा ने इसे गंभीरता से लेते हुए भारतीय दूतावास व नेपाल के पर्सा पुलिस से संपर्क साध इन अपराधियों के संबंध […]
मोतिहारी : गणपति ट्रेडर्स पर गोली चलाने की घटना में गिरफ्तार अपराधियों का संबंध नेपाल के अपराधियों से है. जांच के क्रम में बरामद पर्श से नेपाली रुपये भी बरामद हुए है. एसपी जितेन्द्र राणा ने इसे गंभीरता से लेते हुए भारतीय दूतावास व नेपाल के पर्सा पुलिस से संपर्क साध इन अपराधियों के संबंध में जानकारी मांगी है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके. कहते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद ये अपराधी नेपाल में छिप जाते हैं और वहीं से नेपाली नंबर का इस्तेमाल कर रंगदारी की मांग करते हैं और कुछ दिन बाद रंगदारी के लिए दुकान पर हमला करते हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




