मोतिहारी व्यवसायी गोलीकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Updated at : 21 Aug 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी व्यवसायी गोलीकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते एसपी. मोतिहारी : शहर के गणपति ट्रेडर्स पर अंधेरे का लाभ उठा मालिक विक्र म कुमार को गोली मारने के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना के खुलासे का भी दावा किया है. इधर, बढ़ते अपराध को […]

विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते एसपी.

मोतिहारी : शहर के गणपति ट्रेडर्स पर अंधेरे का लाभ उठा मालिक विक्र म कुमार को गोली मारने के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना के खुलासे का भी दावा किया है. इधर, बढ़ते अपराध को ले भाजपा व व्यावसायिक संगठनों ने गांधी
मोतिहारी व्यवसायी गोलीकांड
चौक पर धरना दिया. दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. धरना का नेतृत्व नगर विधायक प्रमोद कुमार ने किया.
एसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में अतुल कुमार (चांदमारी), ऋषु व विक्की छोटा बरियारपुर का है. इन लोगों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है. कहा है कि जेल में बंद विकास व राहुल के कहने पर घटना को अंजाम दिया है. इनके पास से आठ मोबाइल, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किया गया है. तीन पिस्टल लेकर फरार नवीन की खोज में छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि जेल में बंद अपराधी अपराध का संचालन कर रहे हैं.
केंद्रीय कारा से अपराध का संचालन कर रहे विकास सिंह और राहुल सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि रिमांड पर लेकर इन लोगों के संरक्षकों के संदर्भ में जानकारी
ली जायेगी. उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े अपराधी व अन्य को चिह्नित कर छापेमारी की जा रही है.
गणपति ट्रेडर्स पर गोलीबारी के बाद सदर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी में सफलता मिली. टीम में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी थे. एसपी ने कहा कि टीम में शामिल अधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
आठ मोबाइल, पिस्टल, छह कारतूस व बाइक जब्त
जेल में बंद अपराधियों के इशारे पर घटना को दिया अंजाम
जेल में बंद दो अपराधियों को रिमांड पर लेगी पुलिस
बढ़ते अपराध को ले बंद रहीं दुकानें, दिया धरना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन