अभियंता को जान से मारने की धमकी

Updated at : 14 Aug 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
अभियंता को जान से मारने की धमकी

मोतिहारी : विद्युत विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता रविकेश साव गुप्ता को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है. उनके सरकारी मोबाइल पर बदमाशों ने फोन कर पहले गाली गलौज की, उसके बाद जान मारने की धमकी दी. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है […]

विज्ञापन

मोतिहारी : विद्युत विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता रविकेश साव गुप्ता को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है. उनके सरकारी मोबाइल पर बदमाशों ने फोन कर पहले गाली गलौज की, उसके बाद जान मारने की धमकी दी. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है

कि आठ अगस्त को उनके सरकारी मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन रिसिव करने पर सामने वाले ने भद्दी-भद्दी गाली दी. उसी दिन लगातार तीन-चार बाद उसी नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन