ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के अम्बिका नगर में चोरी के बाद बिखरे सामान दिखाती महिला. नगद 50 हजार सहित डेढ़ लाख स्वर्णाभूषण बढ़ती घटनाओं से शहरवासी परेशान मोतिहारी/बंजरिया : शहर के बंजरिया थानान्तर्गत अम्बिका नगर मोहल्ले में सुरेंद्र प्रसाद के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब ढाई लाख की संपत्ति गायब कर दी. घटना मंगलवार रात की […]
विज्ञापन
शहर के अम्बिका नगर में चोरी के बाद बिखरे सामान दिखाती महिला.
नगद 50 हजार सहित डेढ़ लाख स्वर्णाभूषण
बढ़ती घटनाओं से शहरवासी परेशान
मोतिहारी/बंजरिया : शहर के बंजरिया थानान्तर्गत अम्बिका नगर मोहल्ले में सुरेंद्र प्रसाद के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब ढाई लाख की संपत्ति गायब कर दी. घटना मंगलवार रात की है.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार श्री प्रसाद परिजनों के साथ 12 बजे तक टीवी देखने के बाद सो गये. इस बीच बगल के रूम का ताला तोड़ अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गये, और नगद 50 हजार सहित दो लाख से अधिक की संपत्ति ले गये. चोरी गयी सामानों में नगद के अलावे दो मोबाइल, करीब डेढ़ लाख के स्वर्णाभूषण, कपड़ा,आदि मुख्य है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ छापेमारी आरंभ कर दी है.
एक रोज पूर्व शहर के शांतिपुरी में खिड़की तोड़ चोरी की घटना घट चुकी है. इधर चोरी की बढ़ती घटना को ले शहर वासी परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










