चाकू मार पैसे व आभूषण छीने
Updated at : 11 Aug 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : लखौरा थाना के इनरवा फुलवार गांव निवासी कृष्णा सिंह अपनी भाभी के साथ बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में घात लगा कर बैठे अपराधियों ने चाकू मार घायल कर पैसे एवं आभूषण लूट लिये. घायल कृष्णा सिंह को स्थानीय ग्रामीणों ने भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल […]
विज्ञापन
मोतिहारी : लखौरा थाना के इनरवा फुलवार गांव निवासी कृष्णा सिंह अपनी भाभी के साथ बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में घात लगा कर बैठे अपराधियों ने चाकू मार घायल कर पैसे एवं आभूषण लूट लिये.
घायल कृष्णा सिंह को स्थानीय ग्रामीणों ने भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है. सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष कहा कि पंजाब नेशलन बैंक लखौरा से हम और भाभी नंदी सिंह 6500 रुपया निकाल कर शाम 4 बजे घर लौट रहे थे कि रास्ते में बरवा गांव के तियर नदी के समीप एक बगीचा में पहले से घात लगा कर बैठे गांव के ही पवन कुमार, रौशन कुमार, प्रमोद राउत, सुबोध मंडल, मंटू राउत, लालबाबू कुमार ने बाइक रोकवाया और बैंक से निकाले पैसे की मांग करने लगे नहीं देने पर रौशन कुमार ने गर्दन पर चाकू मार कर घायल कर दिया.
इस दरम्यान मेरे भाभी के गले से दो भर का सोने का चैन छीन लिया. जिसकी कीमत 56000 रुपया है और 6500 रूपया नगद छीन कर सभी बाइक पर सवार हो कर भाग गये. बाद में ग्रामीणों ने मुझे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां मेरा इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




