नागपंचमी पर निकला जुलूस पुलिस रही भ्रमणशील
Updated at : 08 Aug 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

नाग देवता की भी हुई पूजा मोतिहारी : नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा अर्चना की गयी. दूध एवं लावा चढ़ाया गया. इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाला गया. लोगों ने अखाड़े में तलवारबाजी के अतिरिक्त अन्य करतब दिखाये. मोतिहारी में इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों में महादेव की पूजा-अर्चना […]
विज्ञापन
नाग देवता की भी हुई पूजा
मोतिहारी : नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा अर्चना की गयी. दूध एवं लावा चढ़ाया गया. इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाला गया. लोगों ने अखाड़े में तलवारबाजी के अतिरिक्त अन्य करतब दिखाये. मोतिहारी में इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों में महादेव की पूजा-अर्चना की. नाग देवता को दूध व लावा का प्रसाद चढ़ाया. वहीं शहर के गायत्री मंदिर स्थित आखाड़ा, बलुआ आखाड़ा, द्वारदेवी आखाड़ा, छतौनी आखाड़ा, रघुनाथ आखाड़ा, अगरवा, बेलिसराय, स्टेशन, जानपुल, बरियारपुर जुलूस निकाला गया. इसमें लोगों ने तलवार बाजी,
लाठी-भाला भांजने की कला को जमकर करतब दिखाया. ग्रामीणों क्षेत्रों में इस अवसर पर कुश्ती का भी आयोजन किया गया तथा भव्य मेला का आयोजन किया गया है. इस दौरान शहर व आसपास के संवेदनशील स्थनों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल सक्रिय दिखे. एसडीओ रजनीश लाल, डीएसपी पंकज रावत क्रांस पेट्रौलियम के साथ स्वयं भ्रमणशील रहे. नगर थाना व कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जवानों को रखा गया था. समाचार प्रेषण तक किसी अप्रिया घटना की सूचना नहीं है.
ढाका में महावीरी झंडा शांतिपूर्ण संपन्न: सिकरहना : ढाका में आपसी सौहार्द के बीच महावीरी झंडा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ. कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकली. ब्रीथ एनालाइज से लोगों की जांच-पड़ताल की गयी. एएसपी अभियान राजीव कुमार, एसडीओ मनोज कुमार रजक व डीएसपी बमबम चौधरी विधि व्यवस्था की मॉनेटरिंग कर रहे थे. आजाद चौक से लेकर डाकबंगला चौहारा पुलिस छावनी में तब्दील रहा. दोनों समूदाय के गणमान्य लोग भी विधि व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का पूरा सहयोग किया. इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी पुरी मुस्तैदी के साथ गश्त लगाते दिखे.
अरेराज . नागपंचमी के अवसर पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में जलाभिषेक कर मंगल कामना किया. वही ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों में लोग नाग देवता की पूजा को लेकर गाय के गोबर,बालू व सरसों को मिलाकर नाग देवता के मंत्र से अपने अपने घर को चौकेठे. साथ ही कुछ स्थानों पर नाग देवता को दूध व लावा चढाया गया. वही नागपंचमी के अवसर पर अरेराज मुख्य बजार सहित की स्थानों पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया. झंडा को लेकर पूरे शहर में हाथी, घोड़े व गांजे-बाजे के साथ जुलूस निकला गया. जुलूस में खिलाडि़यों द्वारा कई करतब दिखाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




