संपत्ति के लिए अंधी बहन की हत्या का प्रयास
Updated at : 15 Jul 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ला में संपत्ति हड़पने की नीयत से एक भाई ने अंधी बहन को जान से मारने का प्रयास किया. उसने घर में घुसकर पहले बेरहमी से पीटा, उसके बाद गमछा से गला दबा हत्या का प्रयास किया. परिवार के अन्य सदस्यों ने पहुंच उसकी जान बचायी. घायल असगरी खातून को […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ला में संपत्ति हड़पने की नीयत से एक भाई ने अंधी बहन को जान से मारने का प्रयास किया. उसने घर में घुसकर पहले बेरहमी से पीटा, उसके बाद गमछा से गला दबा हत्या का प्रयास किया. परिवार के अन्य सदस्यों ने पहुंच उसकी जान बचायी. घायल असगरी खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन देकर भाई मो आरिफ सहित तीन-चार अज्ञात को आरोपित
किया है.
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. असगरी ने पुलिस को बताया है कि पिता नूर मोहम्मद का निधन हो चुका है. दोनों आंख से अंधी होने के कारण मां आसमा खातून के साथ रहती है. मां की संपत्ति हड़पने की नीयत से
आरिफ ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया. बचाने आयी बहन अजमेरी खातून के साथ भी मारपीट की. उसने गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है.
बहन ने भाई सहित तीन-चार अज्ञात को किया आरोपित
नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ला की है घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




