राशि वितरण के दौरान हंगामा
Updated at : 14 Jul 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

मामला आदापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का आदापुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनभार में छात्रवृत्ति की राशि वितरण के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान उत्तेजित ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों की सूचना पर स्थानीय पुलिस को आना पड़ा. वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय नारायण राम […]
विज्ञापन
मामला आदापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का
आदापुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनभार में छात्रवृत्ति की राशि वितरण के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान उत्तेजित ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों की सूचना पर स्थानीय पुलिस को आना पड़ा. वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय नारायण राम ने थाना को आवेदन देकर करीब दर्जन भर चिह्नित व्यक्तियों सहित 25 अन्य पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 की बकाया छात्रवृत्ति की राशि का वितरण स्थानीय प्रतिनिधियों के समक्ष योग्य छात्रों के बीच वितरित हो रहा था.
इसी बीच कुछ ग्रामीणों के द्वारा अपने बच्चों को आगे रख कर जोर जबरदस्ती हंगामा खड़ा किया गया. जबकि उक्त हंगामा करने वाले छात्रों का नामांकन चालू वित्तीय वर्ष में ही हुआ है. इधर, छात्रों में नाजीर, सोनी, राकेश, मो युसुफ, शाहिमा, कोमल, गुड्डी, पिंटू, विनय, धनंजय, प्रिंस, शफीउल्लाह, महफूज, नसीमा का कहना था
कि हमलोगों का नामांकन पूर्व से ही विद्यालय में है तथा हम सभी नियमित रूप से विद्यालय में पढ़ने आते हैं. बावजूद शिक्षकों के द्वारा 75% उपस्थिति का बहाना बनाकर अपने चहेते लोगों के बच्चों को उक्त लाभ दिया जा रहा है. वहीं, ग्रामीणों का यह भी कहना था कि निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वालों को भी उक्त लाभ दिया जा रहा है. वहीं, प्रधानाध्यापक विजय नारायण राम का कहना था कि केवल पिछड़ा वर्ग के लिए कुल चार
लाख नौ हजार रुपये मिले हैं, जिसे वितरित कर दिया गया है. वहीं, एचएम ने लोगों पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली गलौज देने का भी आरोप थाना को दिये आवेदन में लगाया है. उधर, मौके पर पहुंचे एसआइ एमएम किशोर ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी.
130 छात्रों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण
रक्सौल. बुधवार को शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय में वर्ग दसवीं के बच्चों के बीच छात्रवृत्ति की राशि का वितरण किया गया. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य विजय प्रसाद ने बताया कि 130 छात्रों के बीच 900 की दर से छात्रवृत्ति की राशि का वितरण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




