नामांकन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

Updated at : 13 Jul 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

रक्सौल : शहर के मेन रोड स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन करने आये छात्रों ने मंगलवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. छात्र प्रकाश कुमार, दिपेंद्र कुमार, संजय कुमार, गोरख कुमार, रोहित कुमार ने बताया कि नौवीं कक्षा में नामांकन को लेकर विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा एक हजार रिश्वत की मांग तिथि […]

विज्ञापन

रक्सौल : शहर के मेन रोड स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन करने आये छात्रों ने मंगलवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. छात्र प्रकाश कुमार, दिपेंद्र कुमार, संजय कुमार, गोरख कुमार, रोहित कुमार ने बताया कि नौवीं कक्षा में नामांकन को लेकर विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा एक हजार रिश्वत की मांग तिथि का समाप्ति बताकर की जा रहा है. छात्रों ने बताया की नामांकन की अंतिम तिथि बीते 30 जून तक बताया गया था. इस कारण हम लोगों ने 21 जून की आवेदन दिया. इसके बाद भी नामांकन नहीं हुआ.

22 व 25 जून को नामांकन के लिए विद्यालय पहुंचे तो तिथि समाप्त बताकर एक हजार रुपये हम लोग से रिश्वत नामांकन के नाम पर मांगा जा रही है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि नामांकन फार्म भी बीस रुपये में बेचा जा रहा है. वहीं, प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया की आरोप निराधार है. नामांकन तिथि का समय बीत गया है. सीओ से बात करने के बाद ही अब नामांकन लिया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन