प्रचंड सरकार में उपप्रधानमंत्री बन सकते हैं उपेंद्र यादव

Updated at : 13 Jul 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचंड सरकार में उपप्रधानमंत्री बन सकते हैं उपेंद्र यादव

मधेस की मांग पर प्रचंड व कांग्रेसी नेताओं ने दी है सहमति ओली के अलावा दूसरी सरकार के पक्ष में है मधेसी रक्सौल : नेपाल सरकार में प्रमुख साझेदार एकिकृत माओवादी के द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद नेपाल में राजनैतिक उठापटक तेज हो गयी है. अब तक संविधान को अस्वीकार कर, संसद […]

विज्ञापन

मधेस की मांग पर प्रचंड व कांग्रेसी नेताओं ने दी है सहमति

ओली के अलावा दूसरी सरकार के पक्ष में है मधेसी
रक्सौल : नेपाल सरकार में प्रमुख साझेदार एकिकृत माओवादी के द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद नेपाल में राजनैतिक उठापटक तेज हो गयी है. अब तक संविधान को अस्वीकार कर, संसद की बैठक से दूर रहे संघीय मधेसी गंठबंधन के संयोजक उपेंद्र यादव माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में उपप्रधानमंत्री बनने के दौड़ में हैं. ज्ञात हो कि संघीय गठबंधन के द्वारा मधेस को लेकर उठाये गये मांग को पूरा करने की लिखित प्रतिबद्धता माओवादी नेता प्रचंड व नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के द्वारा देने के बाद मधेसी नेता ने अपनी पार्टी के सरकार में सहमति देने की बात कही है.
उपेंद्र यादव के निकटम सूत्रों की माने तो उनके द्वारा प्रचंड नेतृत्व के सरकार को सभी निर्वाचन में सहयोग करने व सरकार में सहभागी होने की हामी भर दी गयी है. इधर, केपी शर्मा ओली की सरकार को हटाकर दूसरी सरकार के गठन में मधेशी मोर्चा सहित संघीय गंठबंधन सकारात्मक दिख रहा है. यहां बता दें कि इसके पूर्व में भी प्रचंड नेतृत्व की सरकार में उपेंद्र यादव विदेश मंत्री व झलनाथ खनाल के नेतृत्व में बनी सरकार में उप प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन