शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग
Updated at : 10 Jul 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

20 लाख के नुकसान का अनुमान मोतिहारी : छतौनी चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. कपड़े की दुकान पतौरा के नंदकिशोर साह की है. श्री साह ने अगलगी में करीब 20 लाख के नुकसान की आशंका जतायी है. उन्होंने बताया कि […]
विज्ञापन
20 लाख के नुकसान
का अनुमान
मोतिहारी : छतौनी चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. कपड़े की दुकान पतौरा के नंदकिशोर साह की है. श्री साह ने अगलगी में करीब 20 लाख के नुकसान की आशंका जतायी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया. शनिवार की सुबह दुकान खोला तो अंदर का सारा आमान जल चुका था. कपड़े में आग सुलग रही थी.
अग्निशामक कार्यालय व छतौनी पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. अग्निशामक टीम ने पहुंच कर आग बुझाया. उन्होंने बताया कि आग शॉट सर्किट से लगी है. छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि व्यवसायी द्वारा थाना में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




