डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत!
Updated at : 08 Jul 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा, सर्पदंश के बाद हुए थे भरती मोतिहारी : सदर अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से व्यवसायी महेंद्र साह की मौत बुधवार की देर रात हो गयी. व्यवसायी को सांप ने डंस लिया था. परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने इलाज के नाम […]
विज्ञापन
विरोध. परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा, सर्पदंश के बाद हुए थे भरती
मोतिहारी : सदर अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से व्यवसायी महेंद्र साह की मौत बुधवार की देर रात हो गयी. व्यवसायी को सांप ने डंस लिया था. परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने इलाज के नाम सिर्फ खानापूर्ति की, उसके बाद मरीज को यह कहते हुए वापस कर दिया कि इन्हें कुछ नहीं हुआ है.
परिजन मरीज को लेकर चले गये. घर पहुंचने पर उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो फिर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल आने पर मरीज को पानी चढ़ाया गया. करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बाद मरीज की मौत हो गयी. चिकित्सक ने मरीज की मौत से परिजनों को अवगत नहीं कराया. स्थिति गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया. रहमानिया नर्सिंग होम पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में उस समय अधीक्षक डाॅ मनोज कुमार ड्यूटी पर थे.
इसके बाद व्यवसायी की परिजन अस्पताल पहुंच कर जमकर हंगामा किया. नगर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. घटना को लेकर मृतक के पुत्र कुमार समीर ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने सिविल सर्जन सहित ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ मनोज कुमार पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन व अस्पताल उपाधीक्षक पर दफा 304 (ए) (इलाज में लापरवाही) के कारण मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज
कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
जानकारी के अनुसार, शहर के बेलिसराय मुहल्ला निवासी महेंद्र प्रसाद की बलुआ चौक पर दुकान है. बुधवार की रात करीब नौ बजे एक ग्राहक साबुन खरीदने आया. श्री साह रैक से साबुन निकालने गये तो उनके सांप ने अंगुली में डंक मार दिया. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.
सिविल सर्जन व उपाधीक्षक पर नगर थाने में प्राथमिकी
इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
नगर थाना पुलिस ने शुरू की छानबीन
सर्पदंश से बच्चे की मौत : फेनहारा . थाना क्षेत्र के नसीबा गांव में गुरुवार की अहले सुबह विद्यानंद राय के आठ वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार की मौत सर्पदंश से हो गयी. वहसुबह ट्यूशन जाने के लिए रैक पर रखे किताब को उठाने गया. उसी दौरान सर्प ने काट लिया, जिसे आनन-फानन में घर वालों ने मुजफ्फरपुर प्रभात तारा हाॅस्पिटल ले गये, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




