चुनावी रंजिश में महिला को चाकू मारा, जख्मी
Updated at : 11 Jun 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पति को बेरहमी से पीट तोड़ा हाथ, घर में लगायी आग मोतिहारी/तुरकौलिया : थाना अंतर्गत शंकर सरैया बनकट गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रहमती खातून को चाकू मार घायल कर दिया गया. हमलावरों ने उसके पति शेख अहमद की जमकर पिटाई की. उसका हाथ तोड़ दिया. वही ंघर में आग भी लगा दिया. घटना […]
विज्ञापन
पति को बेरहमी से पीट तोड़ा हाथ, घर में लगायी आग
मोतिहारी/तुरकौलिया : थाना अंतर्गत शंकर सरैया बनकट गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रहमती खातून को चाकू मार घायल कर दिया गया. हमलावरों ने उसके पति शेख अहमद की जमकर पिटाई की. उसका हाथ तोड़ दिया. वही ंघर में आग भी लगा दिया. घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे की है.
घायल दंपती को इलाज के लिए रहमानिया नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. इलाज कर रहे नर्सिंग होम के डाॅ हरिशंकर तिवारी ने बताया कि घायल रहमती खातून की हालत काफी गंभीर है. शेख अहमद के अनुसार, भाई शेख सलाउद्दीन के दरवाजे पर बैठ रमजान पर्व की तैयारी को लेकर विचार विमर्श कर रहा था. इस दौरान एजाज, मेराज, सेराज, गुड्डू, जैवाद, कैश, सरफराज, अलियार आलम व लड्डू सहित अन्य लोग घर में घुस पंचायत चुनाव में विरोध करने का आरोप लगा पत्नी को चाकू से गोद घायल कर दिया. हल्ला सुनकर पत्नी को बचाने गया तो लाठी-डंडा से मार हाथ तोड़ दिया.
घर में आग भी लगा दी. उसने बताया कि शेख अजमुल शंकर सरैया दक्षिणी पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़े थे. चुनाव में हारने पर उनके समर्थकों ने घटना को अंजाम दिया. छतौनी पुलिस ने बताया कि घायल दंपती का बयान दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई के लिए आवेदन को तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




