रक्सौल के न्यायिक अधिकारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Updated at : 10 Jun 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
रक्सौल के न्यायिक अधिकारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी

नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : रक्सौल के न्यायिक दंडाधिकारी एनके प्रियदर्शी से अपराधियों ने फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. फोन गुरुवार की सुबह 9.44 बजे उस समय आया, जब वे अपने […]

विज्ञापन

नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : रक्सौल के न्यायिक दंडाधिकारी एनके प्रियदर्शी से अपराधियों ने फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. फोन गुरुवार की सुबह 9.44 बजे उस समय आया, जब वे अपने चैंबर में बैठे थे. प्रियदर्शी ने फौरन घटना की सूचना जिला जज केके त्रिपाठी को दी. जिला जज के माध्यम से सूचना मिलने पर एसपी जितेंद्र राणा, सदर डीएसपी पंकज कुमार रातव व नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार कोर्ट पहुंचे.

न्यायिक अधिकारियों के साथ घंटे भर बैठक हुई. इसमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ घटना के खुलासे को लेकर रणनीति बनायी गयी. गुरुवार को एनके प्रियदर्शी अपने चैंबर में बैठे थे. तभी उनके मोबाइल पर फोन आया. इसके बाद 25 लाख की रंगदारी मांगते हुए एक दूसरा मोबाइल नंबर 9162761839 नोट कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन