शव को धनौती नदी किनारे फेंका

Updated at : 10 Jun 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
शव को धनौती नदी किनारे फेंका

मृतक की पहचान बंजरिया निवासी के रूप में हुई मृतक के भाई ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिक शहरी इलाकों में चोरी रोकने को बाइकर्स टीम गठित मोतिहारी : जिले में चोरी का ग्राफ बढ़ा है. क्राइम मीटिंग में एसपी जितेंद्र राणा ने गृहभेदन व बाइक चोरी रोकने के लिए थानाध्यक्षों को टास्क सौंपा. इसके लिए […]

विज्ञापन

मृतक की पहचान बंजरिया निवासी के रूप में हुई

मृतक के भाई ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिक
शहरी इलाकों में चोरी रोकने को बाइकर्स टीम गठित
मोतिहारी : जिले में चोरी का ग्राफ बढ़ा है. क्राइम मीटिंग में एसपी जितेंद्र राणा ने गृहभेदन व बाइक चोरी रोकने के लिए थानाध्यक्षों को टास्क सौंपा. इसके लिए शहरी इलाकों के थानों में बाइकर्स टीम दी गयी. नगर, छतौनी, रक्सौल, चकिया व अरेराज मे बाइकर्स टीम के सहयोग से चोरी की घटना पर अंकुश लगाया जायेगा. एक थाना में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस पांच बाइकर्स टीम रहेगी, जो थाना की नियमित गश्ती के अलावे इलाके में भ्रमणशील रहेंगी.
एसपी जितेंद्र राणा ने टास्क सौंपने से पहले थानाध्यक्षों को शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी. कहा कि चुनाव के बाद अब अपराधियों पर कड़ी नजर रखनी है. पंचायत चुनाव में हारने व जीतने वाले प्रत्याशी समर्थकों के बीच संभावित विवाद भी चुनौती है. वैसे विवादों पर भी कड़ी निगरानी रखनी है, ताकि अप्रिय घटना नहीं हो. उन्होंने लंबित कांडों से निष्पादन पर भी जोड़ दिया. कहा कि हत्या,लूट, रंगदारी,डकैती जैसे गंभीर कांडों के निष्पादन में तेजी लाये.
उन्होंने जमानत पर छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ उसकी गतिविधियों के बारे में सूचना संग्रह करने का निर्देश दिया. बैठक में एएसपी अभियान राजीव कुमार,सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, मुख्यालय डीएसपी गौरीशंकर सिंह, रक्सौल के राकेश कुमार, सिकरहना के बमबम चौधरी, पकड़ीदयाल के विजय कुमार, चकिया के मुंद्रिका प्रसाद, अरेराज के नुरूल हक सहित सभी इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे.
क्राइम मीटिंग में चोरी का ग्राफ देख एसपी ने सौंपा टास्क
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों को दी बधाई
अपराधियों पर नकेल कसने को दिया निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन