केडिया के अपहरण में नेपाल के छह अपराधी थे शामिल

Updated at : 01 Jun 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
केडिया के अपहरण में नेपाल के छह अपराधी थे शामिल

मोतिहारी़ : उद्योगपति सुरेश केडिया के अपहरण में नेपाल के छह अपराधी शामिल थे. अगवा करने से पहले अपराधियों का जमावड़ा आदापुर कटकेनवा में हुआ था. कटकेनवा में बबलू दूबे के तीन शागिर्द स्कॉर्पियो व इंडिका कार लेकर पहले से खड़े थे. जबकि, तीन बाइक पर सवार होकर नेपाल के छह अपराधी बॉर्डर क्रास कर […]

विज्ञापन

मोतिहारी़ : उद्योगपति सुरेश केडिया के अपहरण में नेपाल के छह अपराधी शामिल थे. अगवा करने से पहले अपराधियों का जमावड़ा आदापुर कटकेनवा में हुआ था. कटकेनवा में बबलू दूबे के तीन शागिर्द स्कॉर्पियो व इंडिका कार लेकर पहले से खड़े थे. जबकि, तीन बाइक पर सवार होकर नेपाल के छह अपराधी बॉर्डर क्रास कर कटकेनवा पहुंचे. वहीं, रक्सौल के बबलू पासवान नामक युवक के साथ तीन नेपाली अपराधियों ने रूट लाइनिंग का काम किया.

यह खुलासा हथियार के साथ पकड़े गये रंजन अोझा ने किया है. उसने अपहरण कांड में कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी किये हैं. पुलिस ने उसे गोपनीय रख आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में बक्सर जेल में बंद बबलू देव से तार जुड़े हैं़ इसका खुलासा अपहरण मामले में पकड़ाये अपराधी ने िकया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन