भारत सरकार के सहयोग से दी गयीं दो स्कूली बसें

Updated at : 01 Jun 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
भारत सरकार के सहयोग से दी गयीं दो स्कूली बसें

रक्सौल : वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम के बीच भारत सरकार के सहयोग से दो स्कूल बस का वितरण किया गया. पर्सा जिला के भिखमपुर स्थित श्री नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरूल्लाह आलम व जनकपुर के मिथिला तकनीकी संस्थान के […]

विज्ञापन

रक्सौल : वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम के बीच भारत सरकार के सहयोग से दो स्कूल बस का वितरण किया गया. पर्सा जिला के भिखमपुर स्थित श्री नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरूल्लाह आलम व जनकपुर के मिथिला तकनीकी संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार साह के उक्त बस दिया गया.

ज्ञात हो कि भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा नेपाल के सहयोग स्वरूप हर वर्ष महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से सात एंबुलेंस व दो बस वितरण करने की घोषणा की जाती है. इसी को लेकर विद्यालय में बस दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महावाणिज्य दूतावास की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन ने की. मौके पर एसएम अख्तर व राजेश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन