मांगों को ले डाकघर अभिकर्ता संघ ने दिया धरना

मोतिहारी : डाकघर अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान डाक घर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद अभिकर्ताओं ने राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी को एक स्मार पत्र सौंपा, जिसे राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डाकघर को कोर बैंकिंग से जुड़ने के बाद डाकघर […]
मोतिहारी : डाकघर अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान डाक घर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद अभिकर्ताओं ने राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी को एक स्मार पत्र सौंपा, जिसे राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डाकघर को कोर बैंकिंग से जुड़ने के बाद डाकघर अभिकर्ताओं के कार्यों का निष्पादन करने में कई तरह की परेशानियां होती है. जैसे डाकघर में प्रतिदिन लिंक फेल होने की समस्या रहती है. प्रत्येक दिन सर्वर डाउन रहता है. मई माह में एजेंट पोर्टल का लगभग 14 दिन बंद रहा. साथ ही साथ सर्वर एवं लिंक सही नहीं रहने के कारण मासिक डिपॉजिट समय पर जमा नहीं हो पाया. जिस कारण अभिकर्ताओं को दंड शुल्क भरना पड़ रहा है. वहीं अभिकर्ताओं का कहना है कि लिंक फेल होने के कारण पैसा लेकर वापस लौटना होता है
जिसको लेकर उनके जान माल की क्षति का भी अंदेशा बना रहता है. अभिकर्ताओं का कहना है कि मासिक डिपोजिट को माह के अंतिम तिथि तक किया जाये. साथ ही लिंक व सर्वर को दुरूस्त कराया जाए ताकि अभिकर्ता परेशानी से बच सके. साथ ही अभिकर्ताओं का कमीशन स्वत: बचत खाता में स्थानांतरित किया जायें. राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने इस व्यवस्था को दुरुस्त कराने की बात कही. धरना में सरोज वर्मा, पूनम कुमारी, शैलेश कुमार, पप्पू पांडेय व नवीन कुमार पाठक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




