बाइक सवार से हजारों की लूट

Updated at : 01 Jun 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार से हजारों की लूट

रक्सौल : बैरगनीया थाना क्षेत्र निवासी अशोक दिनानाथ पटेल ने पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी में आवेदन देकर 30 मई की रात सिसवा गांव के समीप पुल संख्या 88 पर लूटपाट किये जाने के मामले को लेकर प्राथमिकी के लिए आवेदन किया है. पीड़ित के द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि […]

विज्ञापन

रक्सौल : बैरगनीया थाना क्षेत्र निवासी अशोक दिनानाथ पटेल ने पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी में आवेदन देकर 30 मई की रात सिसवा गांव के समीप पुल संख्या 88 पर लूटपाट किये जाने के मामले को लेकर प्राथमिकी के लिए आवेदन किया है. पीड़ित के द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि वह बैरगनीया से बाइक से अपने रिश्तेदार के घर भेलाही जा रहे थे.

इसी दौरान पीछा कर रहे करीब नौ अपराधियों ने मुझे रोक लिया गया और हथियार के बल पर मेरा बैग, नकद 10 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, ऐपल का आइफोन छीन कर ले गये. मेरे द्वारा शोर करने पर जब ग्रामीण आये तो अपराधी भाग गये. आवेदन में बताया गया है कि अपराधी नीले रंग की फ्रेजर बाइक से आये थे. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन