अपहरण के पीछे संतोष झा गिरोह!

रक्सौल : व्यवसायी सुरेश केडिया के अपहरण के तार शातिर संतोष झा गिरोह से जुड़ रहे हैं. मोतिहारी पुलिस इस दिशा में काम कर रही है. दरभंगा में सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की हत्या के बाद गिरोह का सदस्य मुकेश पाठ नेपाल भाग गया था. इसकी जानकारी उस समय सामने आयी थी. पुलिस […]
रक्सौल : व्यवसायी सुरेश केडिया के अपहरण के तार शातिर संतोष झा गिरोह से जुड़ रहे हैं. मोतिहारी पुलिस इस दिशा में काम कर रही है. दरभंगा में सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की हत्या के बाद गिरोह का सदस्य मुकेश पाठ नेपाल भाग गया था. इसकी जानकारी उस समय सामने आयी थी.
पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुकेश पाठक ने नेपाल को अपना केंद्र बना रहा था. हाल में वो नेपाल से ही मोतिहारी व रक्सौल के व्यापारियों से रंगदारी की मांग कर रहा था. हाल में ऐसा एक मामला सामने आया था. माना जा रहा है कि सुरेश केडिया के अपहरण में मुकेश पाठक के साथी शामिल हैं. पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी जीतेंद्र राणा खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




