पंजीकरण के दौरान अंकित होगा चििकत्सक का नाम

Updated at : 29 May 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
पंजीकरण के दौरान अंकित होगा चििकत्सक का नाम

मरीजों को आ रही समस्या से विभाग ने लिया निर्णय सभी जिला मुख्यालयों सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लागू करने का दिया निर्देश मोतिहारी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम संजीवनी में सुधार लाने का निर्देश सरकार के स्वास्थ्य सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी सिविल सर्जनों को दिया है. दिये गये निर्देश में […]

विज्ञापन

मरीजों को आ रही समस्या से विभाग ने लिया निर्णय

सभी जिला मुख्यालयों सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लागू करने का दिया निर्देश
मोतिहारी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम संजीवनी में सुधार लाने का निर्देश सरकार के स्वास्थ्य सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी सिविल सर्जनों को दिया है. दिये गये निर्देश में यह कहा गया है कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों का पंजियन होता है. वहीं उसमें चिकित्सक रोस्टर ड्यूटी के अनुसार ऑनलाइन नाम अंकित होना चाहिए. इससे मरीजों को चिकित्सक के पास पहुंचने में परेशानी नहीं होगी.
पत्र में आगे कहा गया है कि मरीज अपना पंजीयन करा लेता है लेकिन उस पर चिकित्सक का नाम अंकित नहीं होता है, जिससे मरीज इधर उधर भटकने लगता है. नतीजन समय बीत जाता है. मोतिहारी सदर अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज आते हैं अपना नाम ऑनलाइन अंकित करा लेते हैं.
पंजीयन कराने वाले कर्मचारी उस बीमारी से संबंधित चिकित्सकों के यहां नंबर पर भेज देते हैं, लेकिन उक्त कक्ष में चिकित्सक नहीं रहते है यदि उक्त चिकित्सक का नाम अंकित रहेगा तो मरीजों को उनको खोजने में काफी सहूलियत होगी और वे अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन