संपत्ति विवाद में महिला को दबिला से मारा

Updated at : 21 May 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में महिला को दबिला से मारा

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला में संपत्ति विवाद को लेकर रश्मि कुमारी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के समय उसके पति मनीष कुमार घर में नहीं थे. रश्मि ने नगर थाना में आवेदन देकर गोतनी निशा कुमारी को आरोपित किया है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला में संपत्ति विवाद को लेकर रश्मि कुमारी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के समय उसके पति मनीष कुमार घर में नहीं थे. रश्मि ने नगर थाना में आवेदन देकर गोतनी निशा कुमारी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की सुबह घर में झाड़ु लगा रही थी. इस दौरान निशा कुमारी ने पहंुच घर खाली करने की धमकी दी.

कहा कि घर खाली नहीं करोगी तो अपहरण व हत्या करवा देंगे. विरोध करने पर सिर पर दबिला से मार घायल कर दिया. गला दबा जान से मारने का प्रयास भी की. सोने का चेन व लॉकेट छीनने का भी आरोप लगायी है. उसने कहा है कि निशा कुमारी मकान हड़पने के लिए हमेशा प्रताड़ित करती है. उसके कारण चार महीना से मायके में गुजर बसर कर रही थी. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन