दिल्ली पुलिस ने अगवा किशोरी को किया बरामद

Updated at : 20 May 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अगवा किशोरी को किया बरामद

मोतिहारी : एक अगवा किशोरी की तलाश में दिल्ली पुलिस बुधवार को मोतिहारी पहुंची. दिल्ली के लाहोरी गेट थाना के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने नौ वर्षीय किशोरी को बापूधाम रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद कर लिया. उसकी बरामदगी के बाद साफ हुआ कि उसका अपहरण नहीं हुआ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : एक अगवा किशोरी की तलाश में दिल्ली पुलिस बुधवार को मोतिहारी पहुंची. दिल्ली के लाहोरी गेट थाना के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने नौ वर्षीय किशोरी को बापूधाम रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद कर लिया. उसकी बरामदगी के बाद साफ हुआ कि उसका अपहरण नहीं हुआ था,

बल्कि परिजनों से नाराज होकर घर से भाग निकली थी. कानूनी प्रक्रिया पुरी कर दिल्ली पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गयी. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी परिजनों से नाराज होकर अपने नाना के पास जाने के लिए घर से फरार हो गयी. इस दौरान परिजनों ने लाहोरी गेट थाना में उसके अपहरण को लेकर कांड संख्या 116/ 16 दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन