पैरवी करने आये व्यक्ति का न्यायालय परिसर में मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हृदयगति रुकना बताया जा रहा मौत का कारण मोतिहारी : व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को अपने मुकदमा में पैरवी करने आये एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति ढाका थाना के करसहिया टोला सेमरा निवासी महेश्वर सिंह बताया जाता है. वह अपने मुकदमा में पैरवी करने आये थे. बताया जाता है कि 70 […]
विज्ञापन
हृदयगति रुकना बताया जा रहा मौत का कारण
मोतिहारी : व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को अपने मुकदमा में पैरवी करने आये एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति ढाका थाना के करसहिया टोला सेमरा निवासी महेश्वर सिंह बताया जाता है. वह अपने मुकदमा में पैरवी करने आये थे. बताया जाता है कि 70 वर्षीय स्व सिंह अपने मुकदमा में चार मंजिल पर स्थित न्यायालय में पैरवी करने जा रहे थे कि सीढ़ी चढ़ने के क्रम में उनका हृदयगति रूक गयी, जिससे उनका निधन हो गया.
वरीय अधिवक्ता अशोक दूबे ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वरीय अधिवक्ताओं एवं किसी पदाधिकारियों के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है. उन्होंने प्रशासन से अविलंब लिफ्ट लगाने की मांग की है. बताया कि चार मंजिल पर चढ़ना बिना लिफ्ट के मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










