मोबाइल दुकान से एक लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के अगरवा चौक स्थित फ्लाइओवर के नीचे रिजवान कम्युनिकेशन नामक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के शटर का ताला तोड़ चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति गायब कर दी. मोबाइल दुकान अगरवा मोहल्ला के रिजवान नामक युवक की है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष […]
मोतिहारी : शहर के अगरवा चौक स्थित फ्लाइओवर के नीचे रिजवान कम्युनिकेशन नामक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के शटर का ताला तोड़ चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति गायब कर दी. मोबाइल दुकान अगरवा मोहल्ला के रिजवान नामक युवक की है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है.
नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. रिजवान ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया. गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला खुला हुआ था. दुकान से दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर सेट,
तीन मोबाइल सहित अन्य समान गायब था. उसने नगर थाना को घटना की सूचना दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस को शक है कि चोरों ने मास्टर की से शटर का ताला खोल चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




