छौड़ादानो में दंपती पर हमला, गर्भ में मरा बच्चा

Updated at : 22 Apr 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
छौड़ादानो में दंपती पर हमला, गर्भ में मरा बच्चा

मोतिहारी : छौड़ादानो थाना अंतर्गत पंडितपुर जीतपुर टोला में जैनुल मियां व उसकी पत्नी नुरजहां खातून को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. मारपीट में नुरजहां के आठ माह का गर्भ नुकसान हो गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जैनुल मियां ने नगर थाना में आवेदन दिया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छौड़ादानो थाना अंतर्गत पंडितपुर जीतपुर टोला में जैनुल मियां व उसकी पत्नी नुरजहां खातून को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. मारपीट में नुरजहां के आठ माह का गर्भ नुकसान हो गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जैनुल मियां ने नगर थाना में आवेदन दिया है.

उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर था. इस दौरान वसी अहमद, अख्तर अंसारी, महरून नेशा, नसीर अंसारी, सफी अहमद, हेराज अंसारी झोपड़ी उजाड़ने लगे. विरोध करने पर लाठी से मारना शुरू कर दिया. वहीं घर में घुसकर पत्नी नुरजहां को घसिटते हुए बाहर लाकर लात-मुक्का से मार घायल कर दिया.

पत्नी आठ माह की गर्भवती थी. उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में मरा हुए बच्चे का जन्म हो गया. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए छौड़ादानो थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन