विरोध. अंचल कार्यालय पर चौकीदारों-दफादारों का प्रदर्शन
Updated at : 12 Apr 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं मिली राशि, पैसा लैप्स रामगढ़वा : अंचल नाजीर व प्रधान सहायक की लापरवाही व मनमानी के कारण जिलाधिकारी के द्वारा चौकीदारों व दफादारों के लिए वरदी व पोशाक की राशि आवंटित करने के बाद भी वित्तीय वर्ष 2015-2016 की वरदी की राशि से अंचल के सभी चौकीदार व दफादार वंचित रह गये हैं. इससे […]
विज्ञापन
नहीं मिली राशि, पैसा लैप्स
रामगढ़वा : अंचल नाजीर व प्रधान सहायक की लापरवाही व मनमानी के कारण जिलाधिकारी के द्वारा चौकीदारों व दफादारों के लिए वरदी व पोशाक की राशि आवंटित करने के बाद भी वित्तीय वर्ष 2015-2016 की वरदी की राशि से अंचल के सभी चौकीदार व दफादार वंचित रह गये हैं. इससे चौकीदारों व दफादारों में काफी आक्रोश है.
वरदी की राशि के लिए इन लोगों के द्वारा बार-बार अंचल के प्रधान सहायक व नाजीर तथा स्थापना सहायक से मिलकर मांग की जा रही है, लेकिन पत्र नहीं मिलने का बहाना बनाकर इन लोगों को परेशान किया जा रहा है. सभी लोग एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं.
सोमवार को दर्जन भर से अधिक चौकीदारों ने अंचल कार्यालय पहुंच कर अपने आक्रोश का इजहार किया. अंचल कार्यालय पहुंचे चौकिदार सुरेश राय, संजय कुमार सिंह, बुटन महतो, रमेश पासवान, नईम मियां, चंद्रिका पासवान, श्याम नंदन यादव, नवल किशोर राय,
शिव सागर सिंह, देव नारायण राम, शंकर राम आदि ने बताया कि विगत दो मार्च को ही जिलाधिकारी के द्वारा 93 हजार रुपये की राशि आवंटित कर नेट पर पत्र जारी कर दिया गया. 16 मार्च से ही हमलोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक हमलोगों के राशि का भुगतान नहीं किया गया. जबकि हमलोगों ने नेट से आवंटन की संबंधित पत्र निकालकर स्थापना सहायक को दे दिया था. रामगढ़वा अंचल में 31 दफादार व चौकिदार कार्यरत है.
जिसमें रामगढ़वा थाना में 24 जबकि पलनवा में सात चौकीदार कार्यरत है. जिन्हें प्रति व्यक्ति तीन हजार की दर से 93 हजार की राशि जिलाधिकारी के द्वारा आवंटित की गयी है.
बगल में रक्सौल व सुगौली में इस राशि का वितरण कर दिया गया है. प्रधान सहायक शशिकांत चौबे ने बताया कि उन्हें अभी तक पेंमेंट का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, साथ ही उन्होंने कहा पैसा भी लैप्स कर गया है.
अब सवाल यह उठता है कि आवंटन के बाद भी इनलोगों को राशि नहीं दिया जाना व उस राशि का लैप्स हो जाना अपने आप में एक गंभीर मामला है. जो जांच का विषय है. अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि स्थापना सहायक अवकाश पर हैं. आने पर उनसे कारण पृच्छा की जायेगी तथा गलती पाये जाने पर दोषियों पर विधि संवत् कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




