मोतिहारी में चावल व्यवसायी को गोली मार दस लाख रुपये लूटे

चकिया (पूचं) : मधुबन के चावल थोक विक्र ेता रामचंद्र प्रसाद गुप्ता (45) से दस लाख रुपये लूट लिये गये. विरोध करने पर लुटेरों ने व्यवसायी को गोली मार दी. घटना को बाइक सवार तीन लुटेरों को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे के आसपास हुई. इधर, सिपाही की हालत को देखते […]
चकिया (पूचं) : मधुबन के चावल थोक विक्र ेता रामचंद्र प्रसाद गुप्ता (45) से दस लाख रुपये लूट लिये गये. विरोध करने पर लुटेरों ने व्यवसायी को गोली मार दी. घटना को बाइक सवार तीन लुटेरों को अंजाम दिया.
घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे के आसपास हुई.
इधर, सिपाही की हालत को देखते हुये उसे प्राथमिक इलाज के बाद मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. व्यापारी के पेट में गोली लगी है. रामचंद्र प्रसाद गुप्ता के व्यवसायी मित्र लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उन्होंने मधुबन में बैंक से रुपया निकाला था और चकिया में किसी व्यापारी को देने के लिए आ रहे थे. वो अकेले अपनी बाइक से आ रहे थे, तभी बाराघाट पुलस के पास चकिया की ओर से बाइक पर सवार तीन लुटेरे आये. इन लोगों ने रामचंद्र प्रसाद को रोक लिया और रुपया देने को कहने लगे.
बताते हैं कि इसका व्यवसायी रामचंद्र प्रसाद ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी. इसी बीच एक लुटेरे ने व्यवसायी के पेट में गोली मार दी, जिससे वो मौके पर गिर पड़े.
इसके बाद लुटेरे रुपये लूट कर फरार हो गये. वो मधुबन की ओर से गये. इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और व्यवसायी ने उनसे मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने आनन-फानन में वाहनों की जांच शुरू की. संभावित लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की. देर शाम तक चकिया और पकड़ीदयाल अनुमंडल में छापेमारी का काम चल रहा था. चकिया थानाध्यक्ष एके आजाद ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन वो कितने रुपये लूटे गये हैं. इसकी जानकारी नहीं दे पाये.
बॉक्स..
बंद रहा मधुबन बाजार, सड़क जाम
मधुबन. व्यवासायी रामचंद्र के साथ लूट की घटना की जानकारी जैसे ही मधुबन में पहुंची. वहां पर व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. गुस्साये व्यापारियों ने आक्रोश जताने के लिए सड़क को जाम कर दिया और टायर जला कर सड़क पर डाल दिया. इनका कहना था कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ी हैं. अपराधियों को मनोबल काफी बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




