कहीं जमकर हुई बारिश तो कहीं पड़े ओले

मोतिहारी : उमस भरी गरमी के बीच गुरुवार की शाम बारिश होने से लोगों को राहत मिली. वहीं, तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण किसान गेहूं व रबी फसल क्षति को ले माथा पीट रहे थे. गुरुवार शाम चार बजे से शाम छह बजे तक कभी झमाझम तो कभी रूक रूक कर बारिश […]
मोतिहारी : उमस भरी गरमी के बीच गुरुवार की शाम बारिश होने से लोगों को राहत मिली. वहीं, तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण किसान गेहूं व रबी फसल क्षति को ले माथा पीट रहे थे. गुरुवार शाम चार बजे से शाम छह बजे तक कभी झमाझम तो कभी रूक रूक कर बारिश होती रही . शहर में नगर परिषद के सफाई व्यवस्था की पोल भी मामूली बारिश ने खोल दी. नाले उपटकर सड़कों पनर बहने लगे.
यह दृश्य अगरवा माई स्थान पथ के अलावे मिस्कौट, स्टेशन चौक, चांदमारी पथ आदि क्षेत्रों में देखने को मिला. शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटे आकार के ओले भी पड़े. इधर, सब्जी व्यवसायी इस बारिश को सब्जी खेती के लिए लाभदायक बता रहे हैं. कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है. केसरिया में कई फूंस के घर गिर गये. अरेराज, सुगौली, मधुबन व पकड़ीदयाल में ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं और रबी की फसले क्षतिग्रस्त हुई है. सुगौली में ओलावृष्टि का ज्यादा असर दिखा. इधर जिला कृषि पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि तेज हवा व बारिश गेहूं फसल के लिए नुकसानदेह हो सकता है,
लेकिन गरमा फसल के साथ आगात हरी खाद के रूप में ढैंचा व सब्जी खेती के लिए लाभदायक साबित होगा. ओले कहां पड़े इसके बावत कहा कि सूचना एकत्र किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




