छापेमारी में 1900 लीटर देसी शराब जब्त

Updated at : 31 Mar 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 1900 लीटर देसी शराब जब्त

पकड़ीदयाल : सरकार के शराब बंदी के घोषणा के बाद पुलिस ने पिकअप पर लदा 1824 लीटर अवैध शराब को जब्त किया है. छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी विजय कुमार ने किया. छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी रघुनंदन राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उजले रंग के पिकअप नंबर बीआर05जी/9659 पर हजारों लीटर अवैध […]

विज्ञापन

पकड़ीदयाल : सरकार के शराब बंदी के घोषणा के बाद पुलिस ने पिकअप पर लदा 1824 लीटर अवैध शराब को जब्त किया है. छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी विजय कुमार ने किया. छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी रघुनंदन राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उजले रंग के पिकअप नंबर बीआर05जी/9659 पर हजारों लीटर अवैध शराब ले जायी जा रही है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त किया गया.

हालांकि पिकअप का स्कॉट कर रहे दो बाइक सवार व चालक भागने में सफल रहा. पिकअप पर लदा 190 कार्टून में 1824 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. श्री राम ने बताया कि गाड़ी से मिले कागज पर कपूरपकड़ी के राजीव कुमार का नाम अंकित है. कागज में लिखे मात्रा व गाड़ी पर लदी शराब की मात्रा में भारी अंतर है. जब्त शराब को 15-19 मार्च के बीच वितरित करना था. थाना प्रभारी जेपी चौधरी के बयान पर कांड संख्या 40/16 के तहत पिकअप के मालिक, चालक एवं दो बाइक चालक पर परिवाद दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन