कोटवा में बनेगा कृत्रिम पशु गर्भधान केंद्र : मंत्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : सूबे में पहली बार प्रयोग के तौर पर पूर्वी चंपारण के कोटवा में पशुओं के लिए कृत्रिम गर्भधारण केंद्र खुलेगा. दूधारू पशुओं के नस्ल सुधार के लिए हरियाणा के करनाल एवं हिसार से उन्नत नस्ल की सिमेन मंगायी जायेगी. ये बातें केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को कहीं. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सूबे में पहली बार प्रयोग के तौर पर पूर्वी चंपारण के कोटवा में पशुओं के लिए कृत्रिम गर्भधारण केंद्र खुलेगा. दूधारू पशुओं के नस्ल सुधार के लिए हरियाणा के करनाल एवं हिसार से उन्नत नस्ल की सिमेन मंगायी जायेगी. ये बातें केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को कहीं. वे सोमवार को जिला परिसदन में आयोजित प्रेसवार्त्ता को संबोधित कर रहे थे.
कहा कि पशुओं के नस्ल सुधार के लिए केंद्र की पहल पर बिहार में पहला कृत्रिम गर्भधारण केंद्र की स्थापना होगी. यह प्रयोग सफल रहा तो राज्य के दूसरे जगहों पर भी केंद्र खुलेंगे. उन्होंने जिले में तमाम केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गति की रफ्तार पर संतोष जताया कहा कि एक मई 2018 तक जिला के सभी राजस्व ग्राम को विद्युतिकृत कर दिया जायेगा. हर घर एवं सभी खेत के लिए अलग-अलग फिडर होगी.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ग्याहर हजार लोगों के बीच 74 करोड़ 45 लाख की ऋण दिये गये हैं. वहीं, पांच सौ बड़े उद्यमियों को एक करोड़ रुपये की ऋण देने की योजना है. पीएम जीवन सुरक्षा योजना के तहत एक लाख लोगों के बीमा हुआ है, जबकि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह के 17 हजार महिलाओं को जोड़ने की पहल की गयी है. इससे महिलाओं को तीस हजार की जगह दो लाख रुपये की बीमा का लाभ मिलेगा. चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के मौके पर महात्मा गांधी से जुड़े स्थान को विकसित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट तैयार करने की पहल केंद्र सरकार द्वारा की गयी है. इसको लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजी गयी है. स्थानीय स्तर पर गांधी से जुड़े स्थलों की सूची जिलाधिकारी को तैयार करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर जिलाध्यक्ष लोजपा धरनीधर मिश्र, भाजयुमो मार्तंड नारायण सिंह, भाजपा नेता सुरेश सहनी, डाॅ लालबाबू प्रसाद व पंकज कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










