रात्रि ठहराव की होगी सुविधा

Updated at : 21 Jun 2015 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
रात्रि ठहराव की होगी सुविधा

मोतिहारी : शहर में मॉडल रैन बसेरा बनेगा, जहां आने-जाने वाले दूर-दराज के यात्रियों को रात्रि ठहराव की सुविधा मिलेगी़ नगर विकास व आवास विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र भेज रैन बसेरा के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद जारी है़ रैन बसेरा के लिए प्रशासन छतौनी बस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में मॉडल रैन बसेरा बनेगा, जहां आने-जाने वाले दूर-दराज के यात्रियों को रात्रि ठहराव की सुविधा मिलेगी़ नगर विकास व आवास विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र भेज रैन बसेरा के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद जारी है़

रैन बसेरा के लिए प्रशासन छतौनी बस स्टैंड के आसपास ही जगह तलाश रही है़ बताया जाता है कि मोतिहारी अंचल के सहयोग से छतौनी बस पड़ाव से सटे दो जगहों को चिह्न्ति किया गया है़ शनिवार को नप कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मियों की टीम ने छतौनी बस पड़ाव से सटे चिह्न्ति सरकारी भूखंड का निरीक्षण कर जायजा लिया़ इसके बाद अंचल अमीन को संबंधित जमीन का 50 गुणा 40 वर्ग खंड के भूखंड पर बनने वाले प्रस्तावित रैन बसेरा के लिए नजरी-नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया गया है़

35 लाख खर्च की लागत

यात्रियों के लिए बनने वाले मॉडल रैन बसेरा के निर्माण पर 35 लाख रुपया खर्च होंग़े निर्माण के लिए विभागीय स्तर पर ही मॉडल तैयार किया गया है़ बताया जाता है कि इसको लेकर विभाग से जिला को राशि भी प्राप्त है़ भूमि उपलब्ध होते ही रैन बसेरा का निर्माण शुरू हो जायेगा.

हाइटेक होगा रैन बसेरा

शहर में बनने वाला रैन बसेरा महानगर की तरह हाइटेक होगा़ मॉडल रैन बसेरा का निर्माण 50 गुणा 40 वर्ग फीट भूखंड पर होगा़ इसमें रहने के अलावे किचन की सुविधाएं होगी़ जहां यात्री खाना बना सकेंग़े इसके साथ ही शौचालय व पेयजल सहित सभी रौशनी की मूलभूत सुविधाओं से रैन बसेरा अपडेट होगा़

बनेगी तीन मंजिली इमारत

रैन बसेरा तीन मंजिली का होगा़ ग्राउंड फ्लोर के अलावे दो अन्य मंजिल होगी़ प्रत्येक मंजिल पर एक बड़ा हॉल, एक किचन व शौचालय की सुविधा होगी़ हॉल में यात्रियों को ठहरने के लिए जगह मिलेगी़ वहीं किचन में यात्री अपनी पसंद का खाना बना सकेंग़े इसके साथ ही रैन बसेरा में गरमी से निजात के लिए पंखा लगेगा, पेयजल की सुविधाएं भी बहाल होगी़

रैन बसेरा के लिए छतौनी बस पड़ाव से सटे दो जगहों को चिह्न्ति किया गया है़ शीघ्र ही सभी प्रक्रिया पूरी कर यात्रियों के लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया जायेगा़

कुमार विजयंत

कार्यपालक पदाधिकारी

नगर परिषद, मोतिहारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन