बिहार के मोतिहारी में चार नर्तकियों को जलाने की कोशिश

मोतिहारी : बिहार में मोतिहारी स्थित कल्याणपुर के शंभूचक गांव में झारखंड की चार युवतियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. इनमें एक झुलस गयी, जबकि तीन ने किसी तरह भाग कर जान बचायी. चारों युवती बोकारो के फुसरो की रहनेवाली हैं. आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती हैं. जिस झोपड़ी में चारों को […]
मोतिहारी : बिहार में मोतिहारी स्थित कल्याणपुर के शंभूचक गांव में झारखंड की चार युवतियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. इनमें एक झुलस गयी, जबकि तीन ने किसी तरह भाग कर जान बचायी. चारों युवती बोकारो के फुसरो की रहनेवाली हैं. आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती हैं. जिस झोपड़ी में चारों को रखा गया था, घटना में वह पूरी तरह जल गयी. घटना गुरुवार रात की है. बताया जाता है कि राज म्यूजिकल ग्रुप नामक आर्केस्ट्रा के संचालक रामू कुमार ने घटना को अंजाम दिया. रामू ने ही चारों को विवाह में डांस करने के लिए बुलाया था. युवतियों ने उससे काम के बदले पैसे मांगे थे, इससे वह नाराज था. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
जान से मारने की धमकी भी दी थी
चारों युवतियों की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रामू कुमार ने उन्हें शादियों में प्रति कार्यक्रम 2500 रुपये देने की बात कह बुलाया था. कार्यक्रम के दौरान वह उन्हें कुछ पैसे देता था. पर ज्यादातर राशि बकाया रखी. शादियों का समय खत्म होने के बाद युवतियों ने पैसे की मांग की, पर उसने देने से इनकार कर दिया. जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद युवतियों ने पुलिस से संपर्क किया. पर कल्याणपुर थाने की पुलिस ने उन्हें भगा दिया. मामला दर्ज नहीं किया.
सो रही थी युवतियां, आग से अफरा-तफरी
इसकी सूचना मिलने के बाद रामू और उसके साथियों ने गुरुवार रात करीब 12.30 बजे उस झोपड़ी में आग लगा दी, जहां चारों रुकी थी. इस दौरान चारों युवती सो रही थी. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गयी. तीन युवतियों ने किसी तरह भाग कर जान बचायी. एक के साथ बच्चा भी था. बच्चे को लेकर भागने में वह झुलस गयी. उसे इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भरती कराया गया है.
पुलिस ने थाने से भगा दिया
पैसे नहीं मिलने पर युवतियों ने कल्याणपुर थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की. पर पुलिस ने उनकी बातें नहीं सुनी. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें डांट कर थाने से भगा दिया. इसके बाद युवतियों ने चकिया डीएसपी मुद्रिका प्रसाद से न्याय की गुहार लगायी. डीएसपी ने उनकी पूरी बात सुनी और थाने को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
आरोपी फरार
मामले में युवतियों ने रामू के अलावा शंभू यादव, शंकर व पुण्यदेव को भी आरोपी बनाया है. घटना के बाद से चारों अपने-अपने घरों से फरार हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




